प्रश्न-कोर्ट मार्शल की संवेदना व्यक्त करें।
प्रश्न-कोर्ट मार्शल की संवेदना व्यक्त करें। उत्तर- कोर्ट मार्शल स्वदेश दीपक द्वारा लिखा गया एक नाटक है। जो समाज में हो रहे भेदभाव और उच्च कुल द्वारा नीच जाति के लोगों की प्रताड़िता को व्यंग्यात्मक तरीके से प्रस्तुत करता है। कोर्ट मार्शल अधिकतर यह सैन्य व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालन करने तथा शांति बनाए रखने का कार्य करती है। कोर्ट मार्शल उन सैनिकों को किया जाता है। जो कानून को उल्लंघन करता है या उसे अपने हाथों में लेता है जैसा कि इस नाटक में रामचंद्र द्वारा किया जाता है।रामचंदर बी डी कपूर और मोहन वर्मा पर जानलेवा हमला करता है जिसमें वर्मा की मौत तथा बी डी कपूर बुरी तरह घायल हो जाता है। जिसके कारण रामचंद्र का कोर्ट मार्शल होता है। भारत आज़ादी के 71 वर्षों बाद बाद भी समाज में छोटी नीच जाति के लोगों को नीच समझा जाता है। आज भी भारत जाती,धर्म और मज़हब के नाम पर सांप्रदायिक झगड़े होते रहते हैं। बड़े ओहदे के लोग छोटे नीचे वाले को दबाए रखते हैं। ऐसे तो भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा तथा लिखित रूप में है । जिसमें सैकड़ों क़ानूनन-मतभे...